प्रतापगढ़ (हि. स.)। प्रतापगढ़ जिले के पट्टी विधानसभा क्षेत्र से शुक्रवार को दोपहर बाद उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करते समय सड़क पर समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही।
प्रदेश सरकार में मंत्री और भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने प्रतापगढ़ जिले के पट्टी विधानसभा सीट से अपना नामांकन भरा।नामांकन के दौरान अफीम कोठी गेट पर पुलिस द्वारा समर्थकों को रोके जाने पर मोती सिंह नाराज भी हो गए। उनके प्रस्तावकों को बाहर ही रोक दिया गया, जिससे वे नाराज हो गए।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह पट्टी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हैं। शुक्रवार की दोपहर वे नामांकन के लिए अफीम कोठी पहुंचे। नामांकन के लिए परिसर में प्रवेश करने के दौरान पुलिस ने उनके प्रस्तावक को बाहर ही रोक दिया गया। यह बात जब मोती सिंह को पता चली तो वे पुलिस वालों पर नाराज हो गए l उन्होंने जमकर खरी-खोटी सुनाई l यहां तक कह दिया कि वह नामांकन ही नहीं करेंगे l इस पर पुलिस वालों में खलबली मच गई। पुलिस अधिकारियों ने मंत्री को मना कर शांत कराया और तब वे नामांकन करने के लिए गए।
नामांकन करने के बाद बाहर निकलने के बाद पत्रकारों से बात करने के दौरान राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता मोदी के नाम पर और योगी के काम पर मतदान करने के लिए तैयार है।भाजपा का मुद्दा विकास और सुरक्षा मुख्य रूप से है ।पट्टी क्षेत्र के चुनावी माहौल के बारे में सवाल होने पर मंत्री ने कहा कि यहां पर पट्टी की जनता चुनाव लड़ रही है ।भाजपा का मुकाबला किसी भी दल से नहीं है ।दस्यु ददुआ के भतीजे राम सिंह पटेल को सपा द्वारा उनके खिलाफ पट्टी से प्रत्याशी बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रत्याशी के चयन से यह समझा जा सकता है कि अखिलेश का समाजवाद कैसा है ।मोती सिंह ने दावा किया कि पूरे प्रदेश में भाजपा पिछले चुनाव से भी अधिक सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही हैं । विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है ।
दीपेन्द्र
