Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़ के 20 गुण्डे जिला बदर

प्रतापगढ़ के 20 गुण्डे जिला बदर

प्रतापगढ़ (हि. स.)। विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र के बीस शातिर गुंडों को गुरुवार को अपर जिला मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ल के जिला बदर किये जाने का निर्देश जारी किया है।सभी को आगामी छः माह के लिए जिले से बाहर रहना होगा।

अपर जिला मजिस्ट्रेट ने जिन 20 गुण्डों को जिला बदर किया है ।थाना लालगंज अन्तर्गत ग्राम शकूहाबाद के जुनैद सुत रफीक, हकीक सुत शमशाद, परवेज सुत मो.उस्मान, ग्राम संगियापुर के भानू दूबे सुत राम विशाल दूबे, ग्राम धारूपुर गौखाड़ी के मनोज सुत बैजनाथ, ग्राम अर्जुनपुर के विजय यादव सुत अशोक कुमार, ग्राम सराय जगत सिंह के जीतलाल वर्मा सुत मथुरा, थाना संग्रामगढ़ ग्राम सराय निर्भय के मो. इरफान सुत मो.हियात, थाना बाघराय ग्राम आयी का पुरवा के विमल कुमार सुत अशोक कुमार यादव, थाना जेठवारा ग्राम बीबीपुर के हेमराज लोहार सुत राम शरन, पतुलकी के धर्मेन्द्र दूबे उर्फ पवन सुत प्रमोद दूबे, थाना कंधई ग्राम राजापुर मुफरिद के चांद बाबू सुत नन्हकउ, थाना अन्तू ग्राम पूरे केवल के धर्मेन्द्र कुमार सुत राम नरेश, थाना सांगीपुर ग्राम सराय तिहयित के विजय सिंह सुत बाबू लाल सिंह़, थाना फतनपुर ग्राम कलीमुराद के प्रदुम्मन पाल सुत श्याम लाल पाल, थाना मानिकपुर ग्राम फत्ते का पुरवा बुलाकीपुर के अरबिन्द सुत श्रीराम, मिरगढ़वा के अरबाज सुत अबरार, थाना महेशगंज ग्राम भैसाना के विनय सुत बुधई सरोज, थाना रानीगंज रामपुर आधारगंज के मुख्तार अहमद सुत नियाजउद्दीन व थाना कोतवाली नगर ग्राम श्रीनाथपुर के सुनील कुमार गौतम सुत राजकुमार गौतम को आगामी छः माह के लिए जिले की सीमा से बाहर किया गया है।

दीपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular