प्रतापगढ़ (हि. स.)।जिले की विश्वनाथ गंज विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने सोमवार को रात में उलटफेर करते हुए सौरभ सिंह के स्थान पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजाराम पांडे के पुत्र संजय पांडे को विश्वनाथगंज विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
इसके पहले सोमवार को सपा उम्मीदवार के रूप में सौरभ सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था विधानसभा क्षेत्र में सपा कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए अखिलेश यादव को अपना फैसला बदलना पड़ा कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुसार संजय पांडे को टिकट दिया गया है जो आज मंगलवार को दोपहर सपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन करेंगे सौरव सिंह को समाजवादी पार्टी ने विश्वनाथगंज से अपना प्रत्याशी हटा लिया है।
संजय पांडे इसके पूर्व भी दो बार विश्वनाथगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और दोनों बार इनको पराजय मिली अब पुनः तीसरी बार है समाजवादी के पार्टी के टिकट पर विश्वनाथगंज विधानसभा से चुनाव मैदान में नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं।
दीपेन्द्र
