Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़ के किसानों ने आंवले की मिठास को देश व दुनिया तक...

प्रतापगढ़ के किसानों ने आंवले की मिठास को देश व दुनिया तक पहुंचाया : मुख्यमंत्री

-प्रतापगढ़ में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2250 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना का किया शिलान्यास

प्रतापगढ़ (हि.स.)। बनवीरकांछ पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत करते हुए मां वेल्हा देवी के चरणों में अपना प्रणाम किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने प्रतापगढ़ में 2250 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतापगढ़ के किसानों ने आंवले की मिठास को देश व दुनिया तक पहुंचाया है। आंवला प्रधानमंत्री के वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट में शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। प्रतापगढ़ से अयोध्या तक फोर लेन की सड़क होगी। प्रयागराज से प्रतापगढ़ और चित्रकूट सीधे जुड़ेगा। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्त में नौ वर्षों में जो कार्य हुआ है, वह पहले कभी नहीं हुआ था। भारत आज दुनिया में सबसे बडी अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है। प्रतापगढ़ के पास आज अपना मेडिकल कॉलेज है। प्रतापगढ़ में आज सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज विकास की लहर चल रही है। उत्तर प्रदेश में 54 लाख गरीबों को रहने के लिए आवास दिया गया है। गरीब कल्याण के लिए देश की और सुरक्षा के लिए जो कार्य किए गए हैं, बहुत ही महत्वपूर्ण है। अब काशी में जाम नहीं लगता। चारों तरफ फोर लेन सड़कों का जाल बिछा है। गंगा की धारा अविरल और निर्मल है। आज काशी जगमगा रही है जिसकी प्रशंसा जी-20 के सभी सदस्यों ने किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का नया भारत है। मोदी के नेतृत्व में आज देश विकसित हो रहा है। आज प्रतापगढ़ में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी योजनाओं का शिलान्यास कर रहे हैं। आज कानून व्यवथा पर कोई उंगली नहीं उठा सकता। आज उत्तर प्रदेश में विकास और सुरक्षा का माहौल है। प्रदेश में दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। नगर निकाय चुनाव में जीत से ट्रिपल इंजन की सरकार विकास का कार्य करेगी।सभी योजनाएं समय से पूरी होंगी।

दीपेन्द्र/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular