प्रतापगढ़ (हि.स.)। नगर कोतवाली क्षेत्र में मोहनगंज-लाल गोपालगंज मार्ग पर शुक्रवार को दो कार की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक कार चालक की मौत हो गई, जबकि दोनों कार में सवार चार लोग घायल हो गये।
मोहनगंज-लाल गोपालगंज मार्ग पर पड़वासी गांव के पास शुक्रवार को आमने-सामने से आ रही दो कार आपस में टकरा गई। एक कार में रवि सिंह (35), श्यामलली (50) व अदालत सिंह (25) सभी निवासी त्रिलोकपुर थाना बाघराय के रहने वाले थे। दूसरी कार में जेठवारा थाना क्षेत्र के तोखा का पुरवा निवासी निहाल दुबे व उनके रिश्तेदार आशुतोष शुक्ला थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रवि सिंह की मौके पर मौत हो गई और दोनों कारों पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने राहगीरों की मदद से सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां से चारों घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दीपेन्द्र
