Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रणब मुखर्जी का हम लोग के बीच से जाना एक युग का...

प्रणब मुखर्जी का हम लोग के बीच से जाना एक युग का अंत-अजय लल्लू

-पार्टी मुख्यालय में शोकसभा आयोजित करके दी गई श्रद्धांजलि 

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रणब मुखर्जी का यूं हम लोग के बीच से जाना एक युग का अंत है। श्री मुखर्जी राज्यसभा से शुरू किए गए अपने राजनीतिक जीवन में पार्टी और सरकार में एक कुशल मंत्री के रूप में, लोकसभा में नेता सदन के रूप में, योजना आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में, देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के रूप में तथा पार्टी में राष्ट्रीय महामंत्री से लेकर कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य के रूप में अपनी श्रेष्ठतम सेवाएं देश और पार्टी और सरकार को दी है। उनका चरित्र बहुत विशाल और उच्च नैतिक आदर्शों से परिपूर्ण था। 
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे महामानव का हमारे बीच से जाना भारतीय समाज, राजनीति और देश में एक शून्य पैदा करेगा जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उनका जाना हर कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए अपूरणीय क्षति है। हम सब लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते है। 
इस अवसर पर पार्टी मुख्यालय के ध्वज को उनकी पावन स्मृति में झुका दिया गया और एक शोकसभा आयोजित करके उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular