Tuesday, April 7, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल प्रचण्ड बहुमत से चुनाव जीतेंगी सुषमा खर्कवाल : ब्रजेश पाठक

 प्रचण्ड बहुमत से चुनाव जीतेंगी सुषमा खर्कवाल : ब्रजेश पाठक

– महापौर उम्मीदवार सुषमा खर्कवाल के चुनाव कार्यालय का हुआ

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को कहा कि लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महापौर पद की उम्मीदवार सुषमा खर्कवाल प्रचण्ड बहुमत से चुनाव जीतेंगी। इसके साथ ही भाजपा के षार्षद उम्मीदवार भी भारी वोटों से जीत दर्ज करेंगे।

उपमुख्यमंत्री ने शुक्रवार को हलवासिया मार्केट में भाजपा महापौर पद की उम्मीदवार सुषमा खर्कवाल के कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर यह बातें कहीं। ब्रजेश पाठक ने कहा कि लखनऊ के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में यहां पर उपस्थिति दर्ज कराकर समर्थन जताया है।

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि भाजपा महापौर उम्मीदवार के प्रति कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। सुषमा खर्कवाल के पक्ष में जो माहौल बन रहा है वह लगातार जीत की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सुषमा खर्कवाल के पास समय कम है। सभी वार्डों में उनका पहुंचना सम्भव नहीं है। ऐसे में सभी कार्यकर्ता अपने को सुषमा खर्कवाल समझकर पार्टी के लिए काम करें।

इस अवसर पर भाजपा महापौर पद की उम्मीदवार सुषमा खर्कवाल ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा मैदान में रहता है। इसलिए हमारी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सामने कोई चुनौती नहीं है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular