Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : योगी आदित्यनाथ

प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : योगी आदित्यनाथ

-गोरखपुर शहर विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष व संसदीय बोर्ड का जताया आभार

-राष्ट्रवाद, विकास व सुशासन के मुद्दे पर प्रभावी काम से साकार किया “सबका साथ-सबका विकास” का मंत्र : सीएम योगी

गोरखपुर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल कर दोबारा सरकार बनाएगी। 10 मार्च को चुनाव परिणाम आने के साथ ही यह स्पष्ट भी हो जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से शनिवार को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी संसदीय बोर्ड के प्रति आभार जताया।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर की जनता जनार्दन, पार्टी कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों, वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से न केवल गोरखपुर बल्कि पूरे प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत होगी। सीएम योगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने राष्ट्रवाद विकास व सुशासन के मुद्दे पर प्रभावी काम कर “सबका साथ-सबका विकास” के मंत्र को साकार किया है। 10 मार्च को चुनाव परिणाम आने के साथ ही भाजपा की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बननी तय है।

राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular