Wednesday, April 1, 2026
Homeअन्यप्रकृति से खिलवाड़ का परिणाम है जोशीमठ हादसा : खड़गे

प्रकृति से खिलवाड़ का परिणाम है जोशीमठ हादसा : खड़गे

नई दिल्ली (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रकृति से खिलवाड़ के कारण जोशीमठ हादसा हुआ है। उत्तराखंड के देवस्थल, जोशीमठ में जो प्रकृति से खिलवाड़ कर, बेलगाम ”विकास” से दरारें आईं हैं, उससे पूरा देश चिंतित है और जोशीमठ के लोगों के साथ है।

खड़गे ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि वह केन्द्र सरकार से मांग करते हैं कि जोशीमठ की त्रासदी को ”राष्ट्रीय आपदा” घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि वहां रेलवे और हाईडल पॉवर सहित सभी नई परियोजनाओं पर तब तक रोक लगाई जाए, जब तक कोई नवनियुक्त उच्च स्तरीय विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, पर्यावरणविदों और स्थानीय लोगों की कमेटी अपनी रिपोर्ट न दें।

खड़गे ने कहा कि जोशीमठ के विस्थापितों को सिर्फ 5000 रपये के बजाय, उचित मुआवजा पीएम केयर फंड से दिया जाना चाहिए।

बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड के जोशीमठ में भू-धंसाव के मामले सामने आए हैं। यहां के मकानों और सड़को पर बड़े-बड़े दरार आ गए हैं। इस मामले को लेकर केन्द्र और राज्य सरकार सजग हैं। यहां राहत व बचाव कार्य जारी है।

आशुतोष

RELATED ARTICLES

Most Popular