Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपोस्टमार्टम रिपोर्ट से उलझ गई, सिपाही के मौत की गुत्थी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उलझ गई, सिपाही के मौत की गुत्थी

उरई(हि.स.)। कोतवाली क्षेत्र में मगंलवार की देर रात बदमाशों ने सिपाही भेदजीत सिंह की हत्या कर दी थी। पुलिस को घटनास्थल से कारतूस भी बरामद हुए थे। पुलिस के लिए यह हत्याकांड चुनौती बना तो वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक सिपाही की मौत गोली लगने से नहीं हुई, बल्कि बदमाशों ने नुकीले हथियार से उसे मौत के घाट उतारा है।

सिपाही की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नया खुलासा हुआ, जिसने घटनाक्रम की गुत्थी को उलझा दिया है। रिपोर्ट के बाद जो तथ्य सामने आए हैं वो चौकाने वाले हैं। बदमाशों ने सिपाही को गोली से नहीं बल्कि नुकीले हथियार से घटना को अंजाम दिया है। सिपाही के शरीर पर चार बार नुकीली चीज से हमला किया गया है।

मंगलवार देर रात उरई कोतवाली क्षेत्र के हाईवे चौकी पर तैनात सिपाही भेदजीत सिंह की बाइक सवार बदमाशों ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी।

घटना को करीब दो रोज बीत गया है। लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए 4 टीमें बनाई हैं। वहीं, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पल-पल की नजर बनाएं हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ ईरज राजा ने बताया कि हर पहलू पर जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।

विशाल वर्मा/राजेश तिवारी

RELATED ARTICLES

Most Popular