रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला बलरामपुर।बाल विकास परियोजना रेहरा बाजार के अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं एवं बच्चों के द्वारा सी.डी.पी.ओ रेहरा बाजार डॉ संदीप कुमार की अगुवाई में रैली निकाली गई । रैली के माध्यम से जल संरक्षण में महिलाओं की भूमिका के संबंध में जागरूक किया गया। बताते चलें कि शासन की मंशानुसार 21 मार्च से 04 अप्रैल 2022 तक जिले में पोषण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत ग्राम सभा रेहरा, अचलपुर रूप ,अधीनपुर व आदि आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रभात फेरी एवं साइकिल रैली निकालकर जन समुदाय को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर सी.डी.पी.ओ रेहरा डॉ संदीप कुमार सहित क्षेत्रीय मुख्य सेविकाएं क्रमशः प्रतिमा द्विवेदी ,मनोरानी ,नीता वर्मा, विनय कुमारी , नीलम , उषा सिंह ने अपने-अपने क्षेत्रों की आंगनबाड़ी केंद्रों पर रैली निकाल कर आयोजन को सफल बनाया।
पोषण अभियान के तहत जल संरक्षण रैली निकला
RELATED ARTICLES
