Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपॉलिटेक्निक प्रथम वर्ष की परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने जान...

पॉलिटेक्निक प्रथम वर्ष की परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने जान दे दी, सहपाठी भी गमगीन

वाराणसी(हि.स.)। पॉलिटेक्निक प्रथम वर्ष की परीक्षा में फेल होने पर गुरूवार को एक 19 वर्षीय छात्र ने मिर्जामुराद रखौना गांव के सामने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिर्जामुराद के मुंगवार गांव के निवासी रामजी यादव का पुत्र मनीष यादव काशी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा प्रथम वर्ष का छात्र था। परीक्षा में तीन पेपर में बैक आने पर वह फेल हो गया। इससे तनाव में आकर मनीष ने सुबह रखौना गांव के सामने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।

रामजी यादव मुम्बई की एक डेयरी में काम करते हैं। सूचना पर वाराणसी के लिए रवाना हो गये। मनीष दो भाई व एक बहन में छोटा था। मनीष के आत्मघाती कदम से परिजनों के साथ सहपाठी भी दुखी है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular