Sunday, February 15, 2026
Homeखेलपैरालंपिक निशानेबाजी : मनीष नरवाल ने स्वर्ण और सिंहराज ने जीता रजत...

पैरालंपिक निशानेबाजी : मनीष नरवाल ने स्वर्ण और सिंहराज ने जीता रजत पदक

टोक्यो (हि.स.)।भारत के लिए टोक्यो पैरालंपिक में आज के दिन की शानदार शुरुआत हुई है,एक तरफ जहां आज बैडमिंटन में दो पदक पक्के हुए हैं,वहीं निशानेबाजी में भारत ने एक स्वर्ण और एक रजत पर कब्जा किया है।

भारत के पैरा-शूटर मनीष नरवाल ने शूटिंग P4 मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल SH1 इवेंट में जहां स्वर्ण पदक अपने नाम किया, तो वहीं सिंहराज ने रजत पदक जीता।

क्वॉलिफिकेशन राउंड में 536 अंकों के साथ सिंहराज चौथे नंबर पर जबकि मनीष नरवाल 533 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहे थे।

मनीष नरवाल ने 218.2 का स्कोर कर पहला स्थान हासिल किया तो वहीं सिंहराज 216.7 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

इस पैरालंपिक में 39 साल के सिंहराज का यह दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 में कांस्य पदक जीता था,जबकि अवनि लखेरा के पास भी दो पदक हैं। उन्होंने स्वर्ण के अलावा कांस्य जीता है।

मौजूदा पैरालंपिक में भारत ने अब तक 15 पदक जीते हैं।भारत के खाते में अब 3 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक हैं। यह पैरालंपिक के इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। रियो पैरालंपिक (2016) में भारत ने 2 स्वर्ण सहित 4 पदक जीते थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular