Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपैथोलॉजी लैब कर्मियों ने क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर से की अभद्रता, पथराव

पैथोलॉजी लैब कर्मियों ने क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर से की अभद्रता, पथराव

मेरठ (हि.स.)। नौचंदी थाना क्षेत्र के गढ़ रोड पर पैथोलॉजी लैब के कर्मचारियों ने क्लीनिक में घुसकर एक डॉक्टर से अभद्रता की और कंपाउंडर को पीटा। इसके बाद पथराव करके क्लीनिक में तोड़फोड़ कर दी। व्यापारी नेताओं और डॉक्टरों के साथ थाने पहुंच कर डॉक्टर ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी।

गढ़ रोड पर फिजिशियन डॉ. राहुल गोयल का क्लीनिक है। डॉ. राहुल गोयल के अनुसार, उन्होंने एक मरीज को हापुड़ रोड स्थित एक पैथोलॉजी लैब पर कुछ टेस्ट करने के लिए भेजा था। टेस्ट रिपोर्ट में गड़बड़ होने के चलते डॉ. राहुल गोयल द्वारा ने लैब के कर्मचारी से विरोध जताया। इसके लेकर डॉक्टर की कर्मचारियों से गर्मागर्मी हो गई। इसके बाद कर्मचारी फैज असलम ने अपने साथियों के साथ क्लीनिक में आकर डॉक्टर से अभद्रता की। विरोध करने पर डॉक्टर के कंपाउंडर साथ मारपीट की गई। इसके बाद पथराव करके क्लीनिक में तोड़फोड़ कर दी गई।

मामले की जानकारी पर संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री अंकुर गोयल और आईएमए के डॉक्टर के साथ डॉ. अंकुर गोयल ने नौचंदी थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

डॉ. कुलदीप/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular