Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपेशी पर आए हत्यारोपित ने किया नशीले पदार्थ का सेवन, हालत बिगड़ी

पेशी पर आए हत्यारोपित ने किया नशीले पदार्थ का सेवन, हालत बिगड़ी

झांसी (हि.स.)। हत्या के आरोप में जिला कारागार में बंद आरोपित की मंगलवार को पेशी के लिए तारीख पर न्यायायल लाया गया। इस दौरान आरोपित ने पेशी पर जाते समय कचहरी परिसर में नशीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

हत्या के मामले में झांसी जिला कारागार में बंद बबीना निवासी रोहित उर्फ छोटू शर्मा पुत्र कालका प्रसाद की मंगलवार को न्यायालय में तारीख थी। पेशी पर जब उसे जिला न्यायालय परिसर लाया जा रहा था तभी अचानक हालत बिगड़ गई। बाद में जानकारी मिली कि उसको पानी की बोतल में जहर दिया गया है। आनन-फानन में आरोपित रोहित को झांसी के मेडिकल कॉलेज लाया गया।

इस दौरान बताया गया कि वर्ष 2020 में बबीना थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हो गया था, जिसमें बाद में 20 लाख रुपये की डिमांड की गई थी। डिमांड पूरी ना होने पर रोहित के साथ 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में रोहित बीते दो सालों से जेल में है। बाकी लोग जमानत पर बाहर है। आरोपित रोहित का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। दूसरे पक्ष को लगा कि रोहित निर्दोष साबित हो जाएगा। इस बात से परेशान होकर रोहित की हत्या का षड्यंत्र बनाया गया और संदेश नाम के लड़के के माध्यम से पेशी के दौरान उसे पानी दिया गया। आरोप है कि पानी में विषाक्त पदार्थ मिला हुआ था, जिसकी वजह से उसकी हालत बिगड़ गई। फिलहाल उसका उपचार किया जा रहा है।

महेश/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular