Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपेशी पर आए माफिया अतीक अहमद के बदले सुर, मुख्यमंत्री योगी को...

पेशी पर आए माफिया अतीक अहमद के बदले सुर, मुख्यमंत्री योगी को बताया बहादुर व ईमानदार

लखनऊ(हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपराधियों के खिलाफ प्रदेश में चलाई जा रही जीरो टालरेंस पॉलिसी का असर माफिया, बाहुबलियों में साफ देखा जा रहा है। ताजा मामला गुरुवार को उस वक्त देखने को मिला जब गुजरात के साबरमती जेल से लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी पर आए माफिया अतीक अहमद के सुर बदल गए। माफिया ने मुख्यमंत्री योगी की तारीफ करते हुए उन्हें बहादुर और ईमानदार बताया है।

माफिया अतीक अहमद की बसपा विधायक राजू हत्याकांड में गुरुवार को लखनऊ स्थित कोर्ट में पेशी थी। उप्र की पुलिस उन्हें अभिरक्षा में लेकर बुधवार को ही जनपद आ गई थी। यहां पर आज उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच एमपी-एमएलए की अदालत में पेश किया गया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने यह बयान पेशी के बाद वापस जाते वक्त मीडिया के सवालों के जवाब में दिया। माफिया अतीक के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular