Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपेपरलेस बजट नए उत्तर प्रदेश में रामराज्य की आधारशिला बनेगा : योगी

पेपरलेस बजट नए उत्तर प्रदेश में रामराज्य की आधारशिला बनेगा : योगी

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पेपरलेस बजट नए उत्तर प्रदेश में रामराज्य की आधारशिला बनेगा। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बजट 2024-25 के सदन में प्रस्तुत होने के पूर्व सोमवार को सुबह वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भेंट हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- आज सदन में उनके द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला पेपरलेस बजट नए उत्तर प्रदेश में रामराज्य की आधारशिला बनेगा।

राज्य के लोगों के लिए समृद्धि लाएगा ये बजट : सुरेश खन्ना

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि वर्ष 2024-25 योगी सरकार का बजट राज्य के लोगों के लिए समृद्धि लाएगा। यह विकास को गति देगा और वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे बढ़ेगा। हम चुनाव के लिए हमेशा तैयार हैं। हर क्षेत्र की जरूरतों के हिसाब से उसका ख्याल रखा गया है। इससे पहले वित्त मंत्री ने लखनऊ में अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। इसके बाद सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।। वर्ष 2024-25 के बजट प्रस्तुति के पूर्व आराध्य से सभी के मंगल की कामना की।

कमलेश्वर शरण/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular