Saturday, April 11, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलपेड़ से बांधकर पीटने के बाद किराना व्यवसायी से डेढ़ लाख लूटे

पेड़ से बांधकर पीटने के बाद किराना व्यवसायी से डेढ़ लाख लूटे

लखनऊ (हि.स.)। गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित बलदीखेड़ा मार्ग पर बीती रात पेड़ से बांधकर स्कूटी सवार किराना व्यवसायी केसर बख्श को बेरहमी से पीटा। इसके बाद बदमाशों ने व्यवसायी की स्कूटी में रखे डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गये। शुक्रवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

इंस्पेक्टर गोसाईगंज शैलेंद्र गिरी ने बताया कि बलदीखेड़ा निवासी केसर बक्श की गोसाईगंज कस्बे में किराना दुकान है। बीती रात को वे अपनी दुकान बंद करके स्कूटी से घर लौट रहे थे। स्कूटी की डिग्गी में डेढ़ लाख रुपये रखा था। रतियामऊ-बलदीखेड़ा मार्ग पर जब वे पहुंचे तो नकाबपोश चार बदमाशों ने व्यवसायी पर हमला बोल दिया। चारों ने केसर बक्श को पेड़ से बांधकर पीटा और रुपयों से भरा बैग निकालकर फरार हो गये। हमले में घायल केसर बक्श को ग्रामीणों अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस को सूचित किया।

इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित व्यवसायी से तहरीर ले ली गई है। बदमाशों की तलाश में टीमें लगाई गई, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular