प्रयागराज (हि.स.)। धूमनगंज क्षेत्र के झलवा इलाके में सोमवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे से लटकता मिला है। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में हत्या और आत्महत्या को लेकर चर्चा बनी हुई थी। धूमनगंज थाना क्षेत्र के झलवा राजरूपपुर हनुमान मंदिर धुस्सा पेट्रोल पम्प के समीप जंगल मे काशीराम आवास योजना निवासी टिंकू भारतीय का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला। मृतक सूअर पालन का काम करता था और परिवार से अलग रहता था।
पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर मृतक की बुलेट गाड़ी खड़ी मिली, जिसकी चाबी उसकी जेब में पाई गई है। पुलिस इस घटना को लेकर कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच शुरू कर दी है। उधर, जैसे ही युवक टिंकू की मौत की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो वह भी आनन-फानन में रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए।
विद्या कान्त
