Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपेड़ में लटकता मिला सफाईकर्मी का शव

पेड़ में लटकता मिला सफाईकर्मी का शव

प्रयागराज। जार्जटाउन थाना क्षेत्र में जगत तारन डिग्री कालेज के समीप स्थित एक अर्धनिर्मित मकान परिसर में एक पेड़ से सफाई कर्मी का शव सोमवार शाम लटकता हुआ पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है।  पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।
शहर के कीटगंज थाना क्षेत्र के इन्द्रपुरी कालोनी बैरहना निवासी गोपाल जी (55वर्ष) पुत्र ननकू लाल परिवार के भरण-पोषण के लिए सफाई का काम करता था। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह घर से निकला और वापस घर नहीं लौटा। सोमवार की शाम जगतारन डिग्री कालेज के समीप एक अर्धनिर्मित मकान परिसर में मौजूद एक पेड़ में उसका शव स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। कुछ ही देर में उसकी पहचान हो गई। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस कहना है कि शव पेड़ से लटकता मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। उसकी मौत का अस्पष्ट कारण पोस्टमार्टम के बाद ज्ञात हो पाएगा।अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम एक अधेड़ का शव पाया गया। शव कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular