Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपेड़ पर लटका मिला युवक का शव

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

औरैया (हि. स.)। जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सैदपुर में शुक्रवार को 22 वर्षीय युवक का शव बबूल के पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पेड़ से उतरवाया और पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

साफर चौकी क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी सुरेंद्र बाबू खेती किसानी का काम करते हैं। उनके दो पुत्रों में छोटा पुत्र सुखवेंद्र कुमार (22 वर्ष) उर्फ बोरे बाहर कभी-कभी प्राइवेट नौकरी करने के लिए बाहर जाता था। गुरुवार की रात खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। जब सुबह सो कर जागे तो सुखबिंद कुमार घर पर नहीं मिला। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई तो गांव के बाहर बबूल के पेड़ पर फांसी पर झूलता मिला। शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी राज कुमार सिंह व चौकी इंचार्ज शिव वीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। मृतक के पिता सुरेंद्र बाबू की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचायतनामा पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

सुनील /सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular