Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपेड़ काटने के विवाद में भाई को पीटकर मार डाला

पेड़ काटने के विवाद में भाई को पीटकर मार डाला

सुलतानपुर (हि.स.)। जयसिंह पुर थाना के मेहदिया गांव में दो सगे भाइयों में पेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान भाई ने भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने मंगलवार को बताया कि जयसिंह पुर के मेहदिया गांव में दो सगे भाई राम मिलन और राजनाथ के बीच पेड़ को काटने को लेकर मारपीट हो गई। राम मिलन गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने राम मिलन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इसी मामले में दो आरोपिताें को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

दयाशंकर /दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular