Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडापेट्रोल पम्प व गैस एजेंसियां के कर्मियों का जरूर कराएं चरित्र सत्यापन

पेट्रोल पम्प व गैस एजेंसियां के कर्मियों का जरूर कराएं चरित्र सत्यापन

एसपी ने संचालकों के साथ बैठक कर किया सुरक्षा उपायों पर चर्चा

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने कहा है कि जनपद के सभी पेट्रोल पम्प व गैस एजेंसी संचालक अपने संस्थान के कर्मचारियों का पुलिस वेरीफिकेशन अवश्य करेंगे। साथ ही उन्हें सुरक्षा के मानदण्डों पर प्रशिक्षित भी करवाएं। वह शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में जनपद के गैस एजेंसी व पेट्रोल पम्प संचालकों के साथ सुरक्षा उपायों पर चर्चा कर रहे थे।
एसपी ने कहा कि जिन पेट्रोल पम्पों अथवा गैस एजेंन्सियों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए हं,ै वहां कैमरे अवश्य लगवाए जाएं। साथ ही जहां लगे भी हैं, उनकी पोजीशन व क्वालिटी का एक बार अवश्य परीक्षण कर लिया जाय। अच्छी गुणवत्ता के तथा दूर तक क्षेत्र कवर करने वाले कैमरों से किसी भी जरूरत के समय सहयोग मिल सकती है। एसपी ने कहा कि खासकर जहां पर पेट्रोल व डीजल भरा जाता है, उस लोकेशन पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाए जाएं। रोड की तरफ भी कैमरे हों, जिससे रोड पर होने वाली किसी अप्रिय घटना की स्थिति में उससे सहयोग लिया जा सके। एसपी ने कहा कि पेट्रोल पम्पों पर जो लाइटें सजावट के लिए लगायी गयी हैं, उनके स्थान पर मानक के अनुसार प्रकाश प्रबंध किया जाय। पेट्रोल पम्पों व गैस एजेन्सियांं पर अलार्म व सायरन, फायर किट अवश्य लगी हो, ताकि इमरजेन्सी में उसका प्रयोग किया जा सके। सभी पेट्रोल पम्प व गैस एजेंन्सियों के संचालक सुरक्षा हेतु प्रशिक्षित गार्ड रखें, जिससे किसी आपराधिक वारदात के समय तात्कालिक मदद मिल सके। उन्होंने इन संस्थानों में कार्यरत स्टाफ को सुरक्षा सम्बंधी प्रशिक्षण दिलाने पर जोर दिया। साथ ही उनका नियमित पुलिस वेरीफिकेशन भी अवश्य कराया जाय। एसपी ने इस बात पर बल दिया कि ज्यादा से ज्यादा पैसे का लेनदेन ऑनलाइन करें। यदि भारी मात्रा में कैश ले जाना आवश्यक हो, तो समय से पुलिस सुरक्षा अवश्य प्राप्त करें। इसके लिए नजदीकी चौकी व थाने पर सूचना देकर पुलिस सुरक्षा ले सकते हैं। हर बार कैश ले जाते समय रूट व वाहन परिवर्तित करते रहें। पेट्रोल पम्प व गैस एजेन्सियों पर सुरक्षा के दृष्टिगत यूपी 112, स्थानीय थाना प्रभारी/क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक का नम्बर अवश्य प्रदर्शित करें। बताते चलें कि वर्तमान में जिले में 129 पेट्रोल पम्प व 65 गैस एजेन्सियां संचालित हैं। एसपी ने आए हुए संचालकों से उनके द्वारा सुरक्षा सम्बन्धी शिकायत एवं सुझाव भी प्राप्त किए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार, विभिन्न पेट्रोल पम्प गैस एजेन्सी संचालक, व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

पेट्रोल पम्प व गैस एजेंसियां के कर्मियों का जरूर कराएं चरित्र सत्यापन

यह भी पढें : जानें, किसकी शहजादी बनी है यह रूप की रानी!

पेट्रोल पम्प व गैस एजेंसियां के कर्मियों का जरूर कराएं चरित्र सत्यापन
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular