Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपेट्रोल पंप मालिक ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की...

पेट्रोल पंप मालिक ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

फिरोजाबाद (हि.स.)। उत्तर थाना क्षेत्र के पॉश कॉलोनी में शुक्रवार को पेट्रोल पंप के मालिक का शव उसके घर में पड़ा मिला है। प्राथमिक जांच में पता चला कि पंप मालिक ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या की है।

गणेश नगर में रहने वाले गुप्ता पेट्रोल पंप मालिक अविनाश दत्त बंसल (65) का शव शुक्रवार को उनके घर पर ही पड़ा मिला। सूचना पर थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिवार से पूछताछ की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पेट्रोल पंप मालिक किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। इससे परेशान होकर उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या की है। भाजपा विधायक नगर मनीष असीजा ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular