Thursday, March 19, 2026
Homeराष्ट्रीयपेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में एनएसयूआई ने किया विरोध प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में एनएसयूआई ने किया विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली (हि.स.)। नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफॅ इंडिया (एनएसयूआई) ने शुक्रवार को दिल्ली के पेट्रोल पंप के बाहर पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई दिल्ली के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुनाल सहरावत ने किया। जिसमें एनएसयूआई के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप के बाहर पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई क़ीमतो पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। 
 एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष कुनाल सहरावत का कहना है कि जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है तब से बेतहाशा महंगाई भी साथ में लाई है आज मोदी सरकार ने हिन्दुस्तान के एक-एक नागरिक का तेल निकाल दिया है। हमने राहुल गांधी के आह्वान पर पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतें पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया है अगर क़ीमतो में बढ़ोतरी नही रूकती है तो हम व्यापक स्तर पर भी विरोध करेंगे। 
 एनएसयूआई बीते कई दिनों से पेट्रोल डीजल की बढ़ोतरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपना विरोध दर्ज करता रहा है। उसका आरोप है कि जिस हिसाब से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे है उस हिसाब से गरीब व मध्य वर्गीय परिवारों को तेल भरवाने के लिए लोन की ज़रूरत पढ़ सकती है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular