Monday, March 23, 2026
Homeव्यापारपेट्रोल और डीजल 15 पैसे प्रति लीटर सस्ता

पेट्रोल और डीजल 15 पैसे प्रति लीटर सस्ता

नई दिल्ली (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में नरमी का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला है। सात दिनों तक स्थिर रखने के बाद बुधवार को महीने के पहले दिन इनकी दरों में मामूली कमी की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 15-15 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती की है।

कीमतों में इस कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल 101.34 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। इसी तरह डीजल भी 15 पैसे प्रति लीटर कम होकर 88.77 रुपये प्रति लीटर हो गया।

इंडियन ऑयल बेवसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 107.39 रुपये, 99.08 रुपये और 101.72 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल भी कम होकर क्रमश: 96.33 रुपये, 93.38 रुपये और 91.84 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। गौरतलब है कि डीजल हाल के दिनों में 1.10 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो चुका है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हफ्ते कच्चे तेल की कीमत में नरमी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार में कल मंगलवार को ब्रेंट क्रूड 0.42 डॉलर प्रति बैरल घटकर 72.99 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 0.71 डॉलर प्रति बैरल की नरमी के साथ 68.50 डॉलर पर बंद हुआ था।

RELATED ARTICLES

Most Popular