Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपेगासस को लेकर मायावती ने साधा भाजपा पर निशाना

पेगासस को लेकर मायावती ने साधा भाजपा पर निशाना

लखनऊ (हि.स.)। बसपा अध्यक्ष मायावती ने पेगासस जासूसी मामले में निशाना साधते हुए कहा कि यह मामला भाजपा और केंद्र सरकार की नींद उड़ाए हुए है।

मायावती ने ट्विटर पर कहा कि इस मामले में नित्य नए खुलासे हो रहे हैं, फिर भी देश और जनता के प्रति जवाबदेह एवं जिम्मेदार होकर विश्वसनीय जवाब देने के बजाय केंद्र सरकार की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि पेगासस के नए तथ्यों पर पूर्व सेना प्रमुख और केंद्रीय भूतल परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री वीके सिंह की सुपारी मीडिया जैसी टिप्पणी सरकार की संकीर्ण सोच को ही प्रदर्शित करती है।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular