Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपृथ्वी दिवस पर स्कूली बच्चों ने धरती पर बढ़ते प्रदूषण के खतरों...

पृथ्वी दिवस पर स्कूली बच्चों ने धरती पर बढ़ते प्रदूषण के खतरों से लोगों को किया आगाह

वाराणसील (हि.स.)। विश्व पृथ्वी दिवस (वर्ल्ड अर्थ डे) पर शुक्रवार को नन्हें मुन्ने स्कूली बच्चों ने धरती पर बढ़ते प्रदूषण के खतरों से लोगों को आगाह किया। पृथ्वी के संरक्षण से सम्बन्धित भाषणों से बच्चों ने बताया कि पर्यावरण से खिलवाड़ के चलते दशकों से पृथ्वी की सेहत खराब हो रही है। बढ़ता प्रदूषण और गंदगी जैव विविधता के साथ-साथ धरती को लगातार नुकसान पहुंचा रहा है।

स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल के जगतगंज शाखा में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। बच्चों ने अध्यापकों के साथ जन – जागरूकता रैली निकाली। इसके बाद स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भी लोगों को जागरूक किया गया। कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने एक आकर्षक नाट्य से पृथ्वी के संरक्षण का संदेश दिया। इसके पहले विद्यालय के प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद और प्रधानाचार्या रचना अग्रवाल ने स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का आगाज किया। उन्होंने बताया कि आज के समय धरती कई तरह के चुनौती का सामना कर रही है। हम हर दिन ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण आदि परेशानियों का सामना कर रहे हैं। विकास के नाम पर इंसानों ने पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में धरती को संरक्षित करने के लिए जरूरी कदम उठाने की जरूरत है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular