Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख

पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख


लखनऊ । उत्तरप्रदेश के संतकबीर नगर से पूर्व सांसद और प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी के पुत्र शरद त्रिपाठी का बुधवार की रात में निधन हो गया। 2014 के लोकसभा चुनावों में शरद त्रिपाठी ने करीब 98 हजार वोटों से विजय हासिल की थी। 6 मार्च 2019 को संतकबीरनगर में प्रभारी मंत्री के सामने हुए जूता कांड में शरद त्रिपाठी का नाम सुर्खियों में आया था। इसी दिन उनके और मेंहदावल से बीजेपी विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच पत्थर पर नाम लिखे होने को लेकर तू-तू मैं-मैं हुई और इसके बाद जूता कांड हो गया। उस बैठक में प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन और डीएम भी मौजूद थे।
इस घटना के बाद शरद त्रिपाठी के सियासी सफर पर ब्रेक सा लग गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जूता कांड की पंचायत प्रधानमंत्री मोदी तक गई थी। जिसके बाद 2019 में उनका टिकट काट दिया गया। पार्टी ने शरद त्रिपाठी का टिकट काटकर उनके पिता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी को देवरिया से लड़ाया गया,जहां से जीते और मौजूदा समय में सांसद हैं। शरद त्रिपाठी के करीबी बताते हैं, कि जूता कांड की घटना से वहां बेहद दुखी थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताकर कहा, शरद त्रिपाठी के निधन की खबर ने मुझे और साथ ही कई अन्य लोगों को भी दुखी किया है। उन्हें समाज की सेवा करना और दलितों के लिए काम करना पसंद था। उन्होंने संत कबीर दास जी के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अद्वितीय प्रयास किए। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना., सीएम योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्रियों ने भी दुख जताया।

RELATED ARTICLES

Most Popular