जौनपुर। बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को अपहरण व धमकी देने के मामले में गुरुवार को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद शुक्रवार देर शाम जिला जेल से रिहायी हुई। जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी और बधाई देने वालों की भीड़ रही।
उल्लेखनीय है कि 23 जुलाई को एडीजे प्रथम ने संतोष विक्रम सिंह को जमानत दे दी थी। जबकि धनंजय सिंह जेल में थे। गुरुवार को प्रयागराज हाईकोर्ट द्वारा जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को आवश्यक कार्रवाई करते हुए धनंजय सिंह को जेल से रिहा कर दिया गया। गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई करते हुए जज ने उन्हें जमानत दे दिया था। शुक्रवार को धनंजय सिंह की जमानत होते ही राजनीतिक पारा भी गरम हो गया। कारण आगामी दिनों में जनपद की बहुचर्चित सीट मल्हनी विधानसभा का उपचुनाव होना है। ऐसे में धनंजय सिंह के जेल से छूटते ही चुनावी पारा चढ़ गया है।
पूर्व सांसद धनजंय सिंह जेल से रिहा, समर्थकों में खुशी
RELATED ARTICLES
