Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व सपा विधायक दीपनारायण समेत 11 आरोपित गिरफ्तार

पूर्व सपा विधायक दीपनारायण समेत 11 आरोपित गिरफ्तार

डीआईजी बोले, कुख्यात अपराधी को छुड़ाने की साजिश में हुई गिरफ्तारी

झांसीहि. स.)। 16 सितम्बर को कन्नौज जेल से झांसी पेशी पर लाए गए कुख्यात अपराधी लेखराज सिंह यादव को कस्टडी से छुड़ाने की साजिश में झांसी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने पूर्व सपा विधायक दीपनारायण सिंह यादव समेत 11 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस घटनाक्रम से राजनैतिक दलों में हलचल मच गई है।

16 सितंबर को लेखराज को कन्नौज से झांसी पेशी पर लाया गया था। पेशी के बाद कुछ लोगों ने लेखराज को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने की कोशिश की थी। इसका मुकदमा कन्नौज में घटना के चार दिन बाद लिखवाया गया था। कई अन्य थानों में भी मुकदमे दर्ज किए हैं। मामले को शासन द्वारा गम्भीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए गए। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मोठ थाने में मुकदमा दर्ज कर अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आज दोपहर दीपनारायण सिंह की भी गिरफ्तारी कर ली गई है। उन्हें नवाबाद थाने ले जाया गया।

लेखराज को छुड़ाने की साजिश में शामिल

डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि लेखराज को छुड़ाने की साजिश में दीपनारायण सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में जो भी लोग शामिल हैं, उनकी गिरफ्तारी की जा रही है। अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह भी बताया कि दीपनारायण सिंह के बेटे दीपांकर उर्फ मून को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया है।

पूर्व विधायक की पत्नी ने की प्रेसवार्ता

कुछ समय सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह की पत्नी मीरा यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आधी रात के बाद पहुंची पुलिस उनके बेटे दीपांकर उर्फ मून को अपने साथ ले गई थी। यह भी बताया कि मून सिटी में भी पुलिस पहुंची थी। उन्होंने इसे सत्ताधारी पार्टी के विधायक की साजिश बताया।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular