Wednesday, April 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व विधायक दामोदर शर्मा का निधन

पूर्व विधायक दामोदर शर्मा का निधन

-पूरे सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

मेरठ, 28 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व विधायक दामोदर शर्मा का हापुड़ रेलवे स्टेशन पर हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे लखनऊ जाने के लिए ट्रेन पकड़ने हापुड़ स्टेशन पर पहुंचे थे। शुक्रवार को पूरे सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

1980 में खरखौदा सीट से कांग्रेस टिकट पर दामोदर शर्मा विधायक चुने गए थे। उनके चुनाव- प्रचार के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी मेरठ आई थीं। वे अपने परिवार के साथ शास्त्रीनगर में रहते थे। पेशे से वे शिक्षक रहे। गुरुवार की रात को लखनऊ जाने के लिए उन्हें हापुड़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी। रेलवे स्टेशन पर ही उनका हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

उनके निधन का समाचार मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। उनके दो बेटे अजय शर्मा और अरुण शर्मा हैं। शुक्रवार को उनके घर पर सांत्वना देने के लिए कांग्रेस नेताओं का तांता लग गया। पूर्व विधायक दामोदर शर्मा को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान पुलिस गारद ने सलामी दी। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई और गढ़मुक्तेश्वर में गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इनमें पूर्व मंत्री व सपा नेता शाहिद मंजूर, पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी, कांग्रेस नेता सतीश शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, हरिकिशन अंबेडकर, कृष्ण कुमार किशनी, युगांश राणा, तरुण शर्मा, बसपा नेता अमित शर्मा, राहुल देव, मनजीत सिंह कोछड़, रोहित गुर्जर आदि ने पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular