Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व राज्यपाल ने क्रूर मुस्लिम आक्रांताओं से की योगी सरकार की तुलना,...

पूर्व राज्यपाल ने क्रूर मुस्लिम आक्रांताओं से की योगी सरकार की तुलना, मुकदमा

रामपुर (हि.स.)। सपा सांसद आजम खां के परिवार का हाल जानने के लिए पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी रामपुर पहुंचे। वहां पर पूर्व राज्यपाल ने क्रूर मुस्लिम आक्रांता महमूद गजनवी और अहमद शाह अब्दाली से योगी सरकार की तुलना कर दी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता आकश सक्सेना ने पूर्व राज्यपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

गौरतलब है कि, उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने उप्र के राज्यपाल का अतिरिक्त चार्ज मिलने पर सपा सांसद आजम खां की मोहम्मद अली जौहर विवि को मंजूरी दी थी। गैरकानूनी ढंग से बनाए गए इस विवि पर कानून का शिकंजा कस गया है तो सपा सांसद आजम खां भी कानूनी शिकंजे में जकड़े हुए हैं।

इसके बाद पूर्व राज्यपाल ने आजम खां और उनके परिवार पर योगी सरकार पर ज्यादती करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं, उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार को जमकर कोसा। पूर्व राज्यपाल ने कहा कि जो जालिमाना पॉलिसी मौजूदा हुकूमत अपना रही है। जुल्म कर रही है, ऐसा आज तक किसी ने नहीं किया। महमूद गजरवी, अहमद शाह अब्दाली, दुर्रानी ने भी ऐसा नहीं किया। यह हमारे लोगों के साथ अन्याय है।

अजीज कुरैशी के बयान का वीडियो वायरल होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। रविवार की देर रात भाजपा आकाश सक्सेना ने पूर्व राज्यपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 153 ए, 153 बी, 124 ए और 505 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि भाजपा नेता आकाश सक्सेना लगातार सपा सांसद आजम खां के खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने ही पहले भी आजम खां के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए हुए हैं।

पूर्व राज्यपाल द्वारा मुस्लिम आक्रांताओं की तुलना योगी सरकार से करने का भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध किया है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा का कहना है कि मुस्लिम आक्रांताओं ने इस देश को लूटा और जलाया। वे लुटेरे और बलात्कारी थे। ऐसे राक्षसों से योगी सरकार की तुलना राष्ट्रद्रोह है।

RELATED ARTICLES

Most Popular