Thursday, March 5, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरपूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्य तिथि पर निकली स्मृति...

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्य तिथि पर निकली स्मृति यात्रा उतरौला कस्बे में पहुंची

रोहित गुप्ता
उतरौला बलरामपुर। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्य तिथि पर निकली स्मृति यात्रा बुधवार को बलरामपुर जनपद के उतरौला कस्बे में पहुंची।
यहां सपा पार्टी के वरिष्ठ नेता राम दयाल यादव के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। स्मृति यात्रा को लेकर निकले बलिया जनपद के निवासी संग्राम सिंह तोमर ने बताया कि यात्रा एक सितम्बर 2023 से देवरिया जिले के बरहज में स्थित राम प्रसाद बिस्मिल शहीद स्थल से पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की उपलब्धियों एंव उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की ग‌ई है।यह यात्रा 10अक्तूबर 2023को 65जिलों का लगभग आठ हजार किमी यात्रा पूरी करके सैफ‌ई पहुंचेगी।उनके स्मृति स्थल पर पुष्पार्चन के साथ यात्रा की समाप्ति होगी।तोमर ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने रक्षा मंत्री रहते हुए देश की सीमा पर वीरगति को प्राप्त होने वाले जवानों के पार्थिव शरीर को उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था बनाई।स्वागत के दौरान कृष्ण कुमार यादव, रक्षाराम यादव,एजाज मलिक,अन्नू मिश्रा,कामेश्वरी प्रसाद वर्मा,डा0गनी,मंगल सिंह यादव,शिवराज यादव,राजन यादव,महेश यादव,मनोज यादव,बिहारी यादव,संतोष कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular