लखनऊ (हि.स.)। बसपा की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने किसानों की समस्या पर ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि पूरे यूपी में व खासकर बुन्देलखण्ड क्षेत्र में सरकार किसानों को समय से खाद्य उपलब्ध नहीं करा पा रही है।
कहा कि पूरे दिन भर लाईन में लगे कई किसानों की मृत्यु हो गई तथा काफी बीमार भी हो गये। इस अति दुःखद व चिन्तनीय गम्भीर समस्या का सरकार तुरन्त समाधान करेे।
मायावती ने कांशीराम की पुण्यतिथि पर भी अपने उद्बोधन में किसानों के हित में अपनी बातों को रखते हुए अपनी सरकार में किये कार्यों को गिनाया था। इसके बाद बुधवार को उन्होंने ट्वीट कर अपनी बातों को रखा है।
