गोंडा। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय श्री विनोद कुमार सिंह “पंडित सिंह” के प्रथम पुण्य स्मरण दिनांक 07/01/2022 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी का आगमन जनपद मुख्यालय पर हो रहा है !
समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा के प्रत्याशी रहे पूर्वमंत्री के पुत्र सूरज सिंह ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी पुण्य स्मरण दिवस पर पूर्व मंत्री स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह “पंडित सिंह” के प्रतिमा का अनावरण एवं अमर स्मृति कोश का विमोचन करेंगे।
सूरज सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ साथ 7/1/22 दिन शुक्रवार को दिन में 11 बजे होटल सूरज कॉन्टिनेंटल एंड रिजॉर्ट में आएंगे।
इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव मा०प्रो राम गोपाल यादव सहित समाजवादी पार्टी के दर्जनों राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेता प्रतिभाग करेंगे!
सूरज सिंह ने कहा कि दशकों से प्रत्येक वर्ष देवीपाटन मंडल की जनता जनार्दन मन्त्री जी के जन्मदिन पर आशीर्वाद समारोह में आशीर्वाद देने आते थे इस बार जन्म-जयंती पर सम्मानित-जन श्रद्धांजलि देने आएंगे। सूरज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रथ यात्रा एवं जनप्रिय एवं मंडल के अमर समाजवादी ध्वज के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम हेतु समाजवादी पार्टी की ओर से प्रशासन से सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्था की माँग की गई है।
पूर्व मुख्यमंत्री का गोंडा आगमन 7 जनवरी को
RELATED ARTICLES
