Sunday, March 22, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलपूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, पीजीआई पहुंचे सीएम योगी

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, पीजीआई पहुंचे सीएम योगी

लखनऊ |पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। शनिवार को उनकी हालत फिर से बिगड़ गई। उनका डायलिसिस किया जा रहा है। डॉक्टर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने की कोशिश में जुटे हैं। कल्याण सिंह की बिगड़ी सेहत की खबर पाकर सीएम योगी गोरखपुर का दौरा रद्द करके पीजीआई पहुंचे। 24 घंटे के भीतर यह दूसरी बार था जब सीएम योगी पूर्व सीएम का हालचाल जानने पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक उनकी किडनी में फिर से इन्फेक्शन बढ़ गया है। आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पीजीआई में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल कल्याण सिंह को देखने पहुंचे थे। सीएम ने पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन और परिजनों से कल्याण के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की थी। क्रिटिकल केयर मेडिसिन (सीसीएम) के आईसीयू में भर्ती कल्याण सिंह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular