Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का बेटा फिरोज उर्फ भूरा गिरफ्तार

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का बेटा फिरोज उर्फ भूरा गिरफ्तार

मेरठ (हि.स.)। आठ महीने से फरार चल रहे पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। अभी याकूब कुरैशी और दूसरा बेटा अभी तक फरार है। पुलिस का कहना है कि उन्हें भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हापुड़ रोड स्थित अलीपुर जिजमाना गांव में पुलिस ने 31 मार्च 2022 को पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के अल फहीम मीटैक्स प्राइवेट लिमिटेड मीट प्लांट पर छापा मारा था। उस समय मीट प्लांट में बिना लाइसेंस के मीट प्रोसेसिंग हो रही थी। पुलिस ने याकूब, उसकी पत्नी संजिदा, पुत्र इमरान व फिरोज, मैनेजर मोहित त्यागी समेत 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से ही पूरा परिवार फरार है।

पुलिस के स्तर पर याकूब, उसके परिवार, मैनेजर मोहित त्यागी समेत सात लोगों पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस याकूब की संपत्ति को कुर्क करने के लिए उसकी पहचान में जुटी है। याकूब के परिवार को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार दबिश डाल रही है। उसके परिवार पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। सोमवार को पुलिस ने याकूब के पुत्र फिरोज उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी रोहित सिंह सजवान का कहना है कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। फरार अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular