Friday, March 13, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलपूर्व मंत्री प्रो.अभिषेक ने सहारा स्टेट में जलभराव की समस्या दिखाई

पूर्व मंत्री प्रो.अभिषेक ने सहारा स्टेट में जलभराव की समस्या दिखाई

लखनऊ(हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व मंत्री प्रो.अभिषेक मिश्रा ने शुक्रवार को सहारा स्टेट कालोनी में जलभराव की समस्या का निरीक्षण किया। प्रो. अभिषेक ने जलभराव को दिखाते हुए एक ट्वीट किया और लखनऊ के उत्तर विधान सभा में भाजपा के विकास की असल सूरत बताने की कोशिश की।

प्रो. अभिषेक मिश्रा ने कहा कि उत्तर विधान सभा को लेकर उनकी चिंता सदैव रही है। वर्तमान समय में लखनऊ में हुई बारिश ने समय समय पर नाला, नाली के सफाई के दावों की पोल खोल दी है। बड़ी रिहायशी कालोनियां जलमग्न हो गयी है और जलभराव के कारण आम नागरिक घर से निकलते हुए परेशान हो रहा है।

सहारा स्टेट में जलभराव के कारण सुबह लोग अपने घरों से नहीं निकले। जो निकले उन्हें परेशानी हुई। भाजपा के लोगों का कालोनी में पहुंचना हुआ तो उनका विरोध हुआ। नगर निगम के कर्मचारी पम्पिंग मशीन लगाने आये तो उन्हें भी विरोध का सामना करना पड़ा है इन्होंने तो सबकुछ डुबा दिया है। भाजपा वाले झूठी बातें करते हैं। काम से कोई सरोकार नहीं है। भाजपा की सरकार दोबारा नहीं जीतेगी। इन्होंने सब डुबा कर रख दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular