शहर दक्षिणी से सात बार विधायक रहे पूर्व मंत्री श्यामदेव राय चौधरी से कार्यकर्ताओं ने लिया आर्शिवाद
वाराणसी (हि.स.)। जिले के दिग्गज भाजपा नेता और शहर दक्षिणी से सात बार विधायक रहे पूर्व मंत्री श्यामदेव राय चौधरी ‘दादा’ का 83वां जन्मदिन बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका आर्शिवाद लेकर मनाया। शहर दक्षिणी के विधायक और प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने भी ‘दादा’ के आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और अंगवस्त्र ओढ़ाकर आर्शिवाद लिया। दादा भी विधायक नीलकंठ तिवारी और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूरे उत्साह से मिले और बधाई विनम्रता से स्वीकार की। दादा को बधाई देने वालों में मंडल अध्यक्ष गोपाल गुप्ता,नवीन सिंह (रविन्द्र), संजय केशरी, गोविंद यादव, अन्ंतराज, राजकुमार गुप्ता, इन्द्रेश सिंह, मुन्ना कसेरा, जितेंद्र यादव ,बाबू आदि शामिल रहे।
भाजपा के दिग्गज नेता श्यामदेव राय चौधरी ‘दादा’ ने अपने शालीन व्यवहार और आम लोगों के बीच सहज उपलब्धता से शहर दक्षिणी विधानसभा को पार्टी का अभेद किला बना दिया था। चुनाव के पहले ही लोग मान लेते थे कि दादा की जीत तय है। तीन दशक से भी अधिक समय से भाजपा का झंडा इस सियासी किले पर लहराने वाले दादा ने वर्ष 1989 में इस सीट को जीत भाजपा के झोली में डाला था। तब से 2012 तक लगातार 7 बार इस सीट से दादा ने जीत का इतिहास रचा था। दादा प्रदेश सरकार में मंत्री के साथ वर्ष 2007 और 2012 में प्रोटेम स्पीकर भी चुने गए थे।
श्रीधर
