लखनऊ (हि.स.)। लखनऊ पूर्व से विधायक व पूर्व मंत्री आशुतोष टण्डन के स्वास्थ्य में धीमी गति से सुधा हो रहा है। लखनऊ मेदांता हास्पिटल की मेडिकल विशेषज्ञों की टीम उनके बेहतर इलाज के लिए प्रयत्नशील है।
मेदांता हास्पिटल की ओर से बुधवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आशुतोष टण्डन को आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। वह हास्पिटल की कार्डियक सर्जरी एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम की सतत निगरानी में हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण और इलाज किया जा रहा है।
बृजनन्दन/दिलीप
