– सपा सांसद ने सुप्रीम कोर्ट का किया स्वागत
मुरादाबाद (हि.स.)। मुरादाबाद लोकसभा से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. एसटी हसन ने शनिवार को भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ माफी मांग लेने भर से काम नहीं चलेगा। नूपुर पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उनके बयान से पूरे देश का माहौल खराब हुआ है।
सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि पिछले 10 माह से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि योजनाबद्ध तरीके से कुछ लोग भाईचारे को बर्बाद कर रहे हैं। ये देश को कमजोर करने की साजिश है, ताकि हमारा देश महाशक्ति न बन पाए। उन्होंने कहा कि वे लोकसभा के संसद सत्र में इस बात की मांग करेंगे कि किसी भी धर्म के खिलाफ कोई भी गलत बयानबाजी करता है, जिससे देश का माहौल खराब हो। ऐसे लोगों पर 302 का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उसे जेल भेजना चाहिए।
सांसद ने कहा कि आप किसी का कत्ल कर दें और बाद में माफी मांग लें,यह संभव नहीं है। नूपुर के इस बयान को लेकर दुनिया भर ने हमारे देश से शिकायत की है। इस बयान के बाद ही उदयपुर में एक कत्ल हो गया। गंगा-जमुनी तहजीब के साथ यहां रहने वालों के बीच दूरियां बढ़ गई हैं।
निमित
