Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व ब्लॉक प्रमुख रोली गुप्ता ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद से दिया...

पूर्व ब्लॉक प्रमुख रोली गुप्ता ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पद से दिया इस्तीफा

हरदोई(हि.स.)। विकास खण्ड शाहाबाद की पूर्व ब्लॉक प्रमुख रोली गुप्ता ने शनिवार को क्षेत्र पंचायत ऐगवां के सदस्य पद इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती को सौंपा।

इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं क्षेत्र पंचायत वार्ड नम्बर 92 ऐगवां द्वितीय से निर्विरोध निर्वाचित हुईं थी। अभी तक अपने क्षेत्र पंचायत के नागरिकों की पूरे मनोभाव से सेवा की है और क्षेत्रीय जनता का पूरा सहयोग भी मिला। इसके लिए मैं सदैव जनता की ऋणी रहूंगी। मैं अपने पूरे विवेक से निर्णय लेते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद से त्याग पत्र दे रही हूं। मैं शाहाबाद की जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख रोली गुप्ता ने अपने पांच साल के कार्यकाल में निर्विवादित रहते हुए सर्व समाज की उत्कृष्ट सेवा की है।

अम्बरीष

RELATED ARTICLES

Most Popular