Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व प्रधान के पिता की गोली मारकर हत्या

पूर्व प्रधान के पिता की गोली मारकर हत्या

बिजनौर (हि.स.)। थाना कोतवाली देहात इलाके में सोमवार को पूर्व प्रधान के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कोतवाली देहात के गांव रहमापुर में एक अधेड़ का शव गोली लगा मिला। मतक की पहचान गांव विश्नोई वाला के रहने वाले नरेन्द्र सिंह (55) के रूप में हुई है। पविार के मुताबिक, बीतीरात को नरेन्द्र खेत में पानी देने गए थे। नरेन्द्र का गोली लगा शव सोमवार को गांव रहमापुर के जगंलों में पड़ा मिला है। घटना की जानकारी पर परिवार के लोग और प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार मय फोर्स के साथ पहुंच गए।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक नरेन्द्र सिंह का पुत्र सोनू सिंह गाँव विश्नोई वाले का प्रधान रह चुका है। उसकी तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

नरेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular