महाराजगंज (हि.स.)। जिले के सिसवा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विनोद यादव ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया और समाजवादी पार्टी (सपा) की साइकिल पर सवार हो गए हैं। इन्होंने कांग्रेस पर गंभीर भी लगाए हैं। कांग्रेस की कार्यशैली से क्षुब्ध विनोद यादव का कहना है कांग्रेस ने उनकी 30 साल के संगठन की सेवा और समर्पण का कोई मान नहीं रखा। यही वजह है कि अब सपा की सदस्यता ग्रहण की है। विनोद यादव ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शरद कुमार बबलू पत्र लिखकर भेजा है।
समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सपा प्रत्याशी के साथ प्रचार-प्रसार में दल-बल के साथ जुट चुके विनोद यादव ने कहा कि कांग्रेस के क्रियाकलाप ने काफी क्षुद्ध किया है। जनता के हित में पहले बनीं नीतियों को अब दर-किनार कर दिया गया है। मैंने 30 वर्षों तक कांग्रेस की सेवा समर्पण भाव से की। इसका पुरस्कार देने की बजाय पार्टी के अगुवा नेताओं से तिरस्कार ही मिला। 30 वर्षों तक पार्टी से जुड़े रहना अब निरर्थक लगने लगा था। तन-मन-धन से राजनीतिक सेवा के बाद भी उपेक्षा का दंश झेल पाना मुश्किल हो गया था। इनका कहना है कि वह अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुरेश टिबडेवाल के साथ जुट गए हैं।
आमोद
