Thursday, April 9, 2026
Homeखेलपूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह पिता बने

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह पिता बने

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह पिता बन गए हैं। 25 जनवरी को उनकी धर्मपत्नी अभिनेत्री हेजल कीच ने बेटे को जन्म दिया।

यह जानकारी युवराज ने सोशल मीडिया के जरिये साझा की है। युवराज ने लिखा- ‘हमारे सभी फैन्स, परिवार और दोस्तों के लिए। इस बात को शेयर करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हम आज एक बेटे के पैरेंट्स बने हैं। हेजल ने एक बेबी ब्वाय को जन्म दिया है। हम इस आशीर्वाद के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि आप हमारी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करेंगे। आप सभी को प्यार हेजल और युवराज।’

हेजल और युवराज ने 30 नवंबर 2016 को शादी की थी। हेजल सलमान स्टारर बॉडीगार्ड में करीना कपूर के साथ नजर आईं थीं। वे मैक्सिम, धर्म संकट में और बांके की क्रेजी बारात में भी नजर आई थीं।

मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular