Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन की खबर दुखद : मायावती

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन की खबर दुखद : मायावती

लखनऊ(हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का गुरुवार रात 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलने पर राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शरद यादव के निधन की खबर पर अपना दुख प्रकट किया है।

बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने कहा कि श्री यादव देश की राजनीति में जाना-पहचाना नाम व चेहरा थे। काफी लम्बे समय तक संसद के दोनों सदन के सदस्य व पूर्व मंत्री रहे। उनके निधन की खबर अति-दुखद है। उनके परिवार व सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सब को इस दुख को सहन करने की शक्ति देे।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular