युवाओं को 20-25 प्रतिशत राजनैतिक भागीदारी की बात रखूंगा : डॉ वीके सिंह
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति कार्यशाला
प्रयागराज (हि.स.)। आपने पूर्व की सरकारों को देखा है। भ्रष्टाचार, अत्याचार की खबरें अखबारों और टीवी की सुर्खियों में रहती थीं। अब 2022 में पुनः राष्ट्रवादी सरकार बनाने का कार्य युवाओं को करना है। हम सब भारत को परम वैभव तक पहुंचाने में अपना योगदान देकर अपने कार्यों से अपना इतिहास लिखने का अवसर है।
उक्त बातें भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व यमुनापार जिला प्रभारी राजेश राजभर ने यमुनापार जिला कार्यसमिति में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मंगलवार को यहां कही। उन्होंने साथ ही वृत्त लेकर आगामी योजनाओं को बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने मंडल सह कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सदैव अपने कार्यों के कारण जाने जाते हैं। अब आपको शीर्ष नेतृत्व द्वारा सौंपे कार्यों से अपने को सिद्ध कर युवाओं को जोड़ना होगा।
विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि अपराध मुक्त प्रदेश देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं.अटल बिहारी के सपनों का भारत मोदी-योगी बना रहे हैं। भारत जमीन का टुकड़ा नहीं, जीता-जागता राष्ट्रपुरुष है। इसका कंकर-कंकर शंकर है, इसका बिन्दु-बिन्दु गंगाजल है, हम जिएंगें तो देश के लिए, मरेंगे दो देश के लिए, ऐसा आप सभी युवाओं को संकल्प लेना पड़ेगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह ने कहा कि 2022 में 20-25 प्रतिशत युवाओं को राजनैतिक भागीदारी देकर आर्थिक सहयोग करना है। इसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व के समक्ष बात रखूंगा। विधायक बारा डॉ. अजय कुमार ने युवाओं के कार्य और जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि आप युवाओं को सामाजिक-राजनैतिक जीवन में बहुत कुछ करने का वक्त है। शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन वाजपेई ने कहा कि यमुनापार के युवाओं में वह शक्ति है कि चारों विधान सभाओं के साथ शहर में भी कमल खिलाने का कार्य करेगें।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधाकर पांडेय ने सभी अतिथियों को बुके अंगवस्त्र स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत करते हुए आभार जताया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष समीर मिश्रा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, प्रोटोकाल मंत्री सुरेश शुक्ल, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवप्रसाद केसरवानी, महामंत्री जयव्रत सिंह, अशोक पांडेय, राज कुमार मिश्र, शिवा पांडेय, प्रीतम पांडेय, रामप्रकाश तिवारी, राहुल मिश्रा सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
