Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व कमिश्नर के भाजपा में शामिल होने के मामले का चुनाव आयोग...

पूर्व कमिश्नर के भाजपा में शामिल होने के मामले का चुनाव आयोग में सपा करेगी शिकायत

लखनऊ (हि.स.)। पूर्व कमिश्नर असीम अरूण के भाजपा में शामिल होने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह वर्दी के भीतर छुपे राजनीति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि असीम का भाजपा में शामिल होने से पता चलता है कि वर्दी में छिपे लोग भाजपा नेता व कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे।

असीम अरूण के भाजपा में शामिल होने पर अखिलेश यादव के मन में तिलमिलाहट दिखी। उन्होंने कहा, असीम अरुण के आज भाजपा में शामिल होने से साबित हो गया है कि वर्दी में कैसे कैसे लोग छुपे हुये हैं। अखिलेश ने आगे कहा, वह इस मामले को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे। असीम अरुण के साथ के अफसर चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular