Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्व एमएलसी हरपाल सैनी ने सपा से दिया इस्तीफा, बोले भाजपा छोड़कर...

पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी ने सपा से दिया इस्तीफा, बोले भाजपा छोड़कर की गलती

मेरठ (हि.स.)। स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा में शामिल हुए पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी ने शुक्रवार को सपा से भी इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि सपा में उनका दम घुट रहा था। उन्होंने भाजपा छोड़कर बड़ी गलती कर दी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ मेरठ निवासी पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी ने भी भाजपा छोड़कर सपा ज्वाइन की थी। शुक्रवार को पूर्व एमएलसी ने सपा का भी दामन छोड़ने का ऐलान कर दिया। शास्त्रीनगर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में हरपाल सैनी ने अखिलेश यादव को अहंकारी बताया और कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ठीक से निर्णय नहीं कर पाते हैं और उल्टा-सीधा बोलते हैं। सपा में पिछड़ों का सम्मान नहीं है। इस पार्टी में दम घुट रहा था, इसलिए सपा को छोड़ दिया है। उन्होंने भाजपा छोड़कर गलती की। सपा केवल चापलूसों और दागियों की पार्टी है। हरपाल सैनी ने कहा कि वह अभी किसी पार्टी में नहीं जा रहे हैं। जल्दी ही समाज के लोगों के साथ बैठकर अगला निर्णय लेंगे। रालोद से एमएलसी चुने गए हरपाल सैनी इसके बाद बसपा के टिकट पर सरधना से चुनाव भी लड़ चुके हैं।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular